अड्डी बंगला में सात दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव 11 से
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 06 Mar 2026 8:45 PM
Seven-day Shri Ram Katha Mahotsav from 11th
झुमरीतिलैया. अड्डी बंगला दुर्गा मंडप के समीप जय सियाराम सत्संग समिति के तत्वावधान में श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन 11 मार्च से 17 मार्च तक होगा. 18 मार्च को हवन एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. सात दिवसीय इस आयोजन को लेकर समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदीप केडिया ने की. संचालन अरुण मोदी ने किया. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी और आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी. बताया गया कि महोत्सव के दौरान राम कथा का वाचन राम कथावाचक पंडित राम करण सहल द्वारा किया जायेगा. कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, 11 मार्च को राम कथा, 12 को शिव विवाह एवं सती चरित्र, 13 को राम जन्म, बाल लीला एवं अहिल्या प्रसंग, 14 को धनुष यज्ञ, राम विवाह और वनवास, 15 को भरत मिलाप, शबरी कथा और सुग्रीव मिलन, 16 को सुंदरकांड तथा 17 को रावण वध एवं राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाया जायेगा. मौके पर मनोज केडिया, राजेंद्र सिंह, मुकेश भालोटिया, मनोज जोशी, सज्जन शर्मा, अरविंद चौधरी, चंद्रशेखर जोशी, संजय मोदी, उमेश जोशी, पप्पू केडिया, प्रवीण जोशी, अनुराग हिसारिया, यश दाहिमा, संतोष वर्णवाल, मुकेश सिंह, सुजाता जोशी, मंजु मोदी, नीलम जोशी, बेबी वर्णवाल, रूबी कुमारी, सीमा मोदी, मुनीता राणा, बच्ची देवी, मधु देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










