ePaper

विद्युत अधीक्षण अभियंता ने पदभार ग्रहण किया

Updated at : 06 Nov 2019 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युत अधीक्षण अभियंता ने पदभार ग्रहण किया

झुमरीतिलैया : विद्युत अंचल कार्यालय में मंगलवार को नव पदस्थापित विद्युत अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया. मौके पर उन्होंने निवर्तमान अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार झा से पदभार लिया. इससे पहले श्री सिंह हजारीबाग में पदस्थापित थे. वहीं इसके पूर्व श्री सिंह कोडरमा में ही विद्युत अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थापित […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : विद्युत अंचल कार्यालय में मंगलवार को नव पदस्थापित विद्युत अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया. मौके पर उन्होंने निवर्तमान अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार झा से पदभार लिया. इससे पहले श्री सिंह हजारीबाग में पदस्थापित थे. वहीं इसके पूर्व श्री सिंह कोडरमा में ही विद्युत अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थापित थे.

जबकि निवर्तमान अधीक्षण अभियंता श्री झा का रांची हेड क्वार्टर में स्थानांतरण हो गया है. मौके पर श्री सिंह ने जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति की सुविधा दिये जाने के अलावा राजस्व की वसूली पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola