नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

Updated at : 20 Aug 2019 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

चंदवारा :थाना क्षेत्र के ग्राम महुगाई में एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. एक बार फिर से इस घटना में रिश्ते को शर्मसार कर दिया. चचेरे भाई ने नाबालिग को अकेली पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में पीड़िता के पिता थाना में आवेदन […]

विज्ञापन

चंदवारा :थाना क्षेत्र के ग्राम महुगाई में एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. एक बार फिर से इस घटना में रिश्ते को शर्मसार कर दिया. चचेरे भाई ने नाबालिग को अकेली पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में पीड़िता के पिता थाना में आवेदन देकर दिनेश कुमार भुइयां पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. आवेदन में पीड़िता के पिता ने लिखा है कि 16 अगस्त की संध्या 7.30 बजे उसकी नाबालिग पुत्री सरकारी चापानल पर पानी भरने गयी थी.

इसी दौरान गांव के ही दिनेश भुइंया (पिता प्रयाग भुइयां) जो रिश्ते में चचेरा भाई लगता है, वह उसे अकेली पाकर जबरन उठा कर ले गया और दुष्कर्म किया. पुत्री को घर में नहीं पाकर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. मगर वह नहीं मिली. 17 अगस्त को आरोपी युवक ने पुत्री को उसके घर के पास छोड़ कर फरार हो गया.
घर लौटकर पुत्री ने पूरी घटना की जानकारी दी. इस संबंध में थाना कांड संख्या 76/19 भादवि की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी कन्हाय सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी फरार हैं. उसकी तलाश की जा रही है और शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola