एसपी ने किया क्षेत्र भ्रमण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2019 2:21 AM
झुमरीतिलैया :एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने सोमवार को तिलैया थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया. तिलैया थाना में दर्ज कांड संख्या 156/19 सूरज मोदी हत्याकांड की जानकारी लेने एसपी गुमो पहुंचे. वहीं विशुनपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर विशेष रूप से विशुनपुर क्षेत्र में गश्ती ड्यूटी […]
झुमरीतिलैया :एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने सोमवार को तिलैया थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया. तिलैया थाना में दर्ज कांड संख्या 156/19 सूरज मोदी हत्याकांड की जानकारी लेने एसपी गुमो पहुंचे. वहीं विशुनपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर विशेष रूप से विशुनपुर क्षेत्र में गश्ती ड्यूटी के लिए अस्थाई रूप से सुरक्षा बलों को रखने के लिए लॉ कॉलेज का जायजा लिया.
एसपी न शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से अड्डी बंगला बाजार समिति के निकट लगाये जा रहे बैरियर का भी जायजा लिया. साथ ही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया. अधिकारियों ने उन्हें बताया कि शहर में पर्व त्योहार के मौके पर ट्रैफिक कंट्रोल करने और सुरक्षा के मध्य नजर सभी बैरियर के समीप पुलिस बल मौजूद रहेंगे. इस अवसर पर एसपी के अलावे एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










