बेहतर बैंकिंग सेवा उपलब्ध करायी जायेगी : रमेश चंद्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2019 6:24 AM

विज्ञापन

झुमरीतिलैया :बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बुधवार की संध्या बाइपास रोड स्थित शिव वाटिका में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. ग्राहक मिलन समारोह में मुख्य रूप से बीओआइ हजारीबाग के आंचलिक प्रबंधक रमेश चंद्र बेहरा व क्षेत्र प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा मौजूद थे. मौके पर आंचलिक प्रबंधक श्री बेहरा ने कहा कि […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया :बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बुधवार की संध्या बाइपास रोड स्थित शिव वाटिका में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. ग्राहक मिलन समारोह में मुख्य रूप से बीओआइ हजारीबाग के आंचलिक प्रबंधक रमेश चंद्र बेहरा व क्षेत्र प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा मौजूद थे. मौके पर आंचलिक प्रबंधक श्री बेहरा ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया समाज के अंतिम पायदान तक के लोगों को बैकिंग सुविधा मुहैया करायी जा रही है.

अब गांव-गांव में भी ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से घर तक सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. वहीं बैंक के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए लघु, मध्य व्यवसायियों को कई प्रोजेक्ट उपलब्ध कराये जा रहे हैं. ग्राहकों को एक सप्ताह के अंदर लोन उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि दूसरे बैंक की अपेक्षा लोन में ब्याज दर में भी कमी की गयी है, जिसका ग्राहक लाभ उठा सकते है. वहीं अगले सप्ताह से झुमरीतिलैया शाखा में सीनियर सिटीजन , महिलाओं और व्यवसायियों के एक अतिरिक्त काउंटर खोला जायेगा, जिससे उन्हें भीड़ से छुटकारा मिल सकेगा. बैंक में बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी. ग्राहक सम्मेलन विभिन्न व्यवसायियों के द्वारा करीब 30 करोड़ रुपये का नया ऋण का सृजन किया गया, जिसे बैंक द्वारा जल्द स्वीकृति प्रदान की जायेगी. क्षेत्र प्रबंधक संतोष सिन्हा ने कहा कि ग्राहकों के बेहतर सेवा के लिए क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थापित अधिकारियों का बेहतर सहयोग सभी ग्राहकों उपलब्ध किया जायेगा.
कार्यक्रम का मंच संचालन आरएस अंसारी ने किया. इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक झुमरीतिलैया शाखा प्रमोद कुमार सिंह, ऋण अधिकारी विनीता कुमारी, कौलेश्वर प्रसाद, प्रभाकर साहू, मो शमीम अंसारी, अजीत कुमार, जयनगर शाखा प्रंबधक रूची रश्मी, इंदरवा शाखा प्रबंधक प्रकाश वर्मा, व्यवसायी राजेंद्र मोदी, महेश दारूका, मधुसूदन दारूका, बिनोद यादव, सज्जन पचीसिया, किसन सघई, कृष्ण प्रसाद मोदी, रामदेव यादव, उमेश राणा, दीपक सिंघानिया, प्रदीप खाटुवाला, मंतोष सिंह, मनीष कपसिमें, सिद्धांत जैन, अभिषेक गुप्ता, अनिल पांडेय आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन मुख्य प्रबंधक आंचलिक सुधीर शर्मा
ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola