ePaper

झाविमो ने अन्नपूर्णा की जीत पर दी बधाई

Updated at : 25 May 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
झाविमो ने अन्नपूर्णा की जीत पर दी बधाई

कोडरमा बाजार : झाविमो के केंद्रीय महासचिव खालीद खलील ने संसदीय क्षेत्र से विजयी बनी भाजपा की अन्नपूर्णा देवी को बधाई दी है. साथ ही कहा है कि संख्या बल के आधार पर झाविमो को उतने वोट नहीं मिले, जिससे संसद तक जनप्रतिनिधि बनकर पहुंचा जा सके. चुनाव में आम मतदाता, बुद्धिजीवी, पार्टी समर्थक समेत […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : झाविमो के केंद्रीय महासचिव खालीद खलील ने संसदीय क्षेत्र से विजयी बनी भाजपा की अन्नपूर्णा देवी को बधाई दी है. साथ ही कहा है कि संख्या बल के आधार पर झाविमो को उतने वोट नहीं मिले, जिससे संसद तक जनप्रतिनिधि बनकर पहुंचा जा सके. चुनाव में आम मतदाता, बुद्धिजीवी, पार्टी समर्थक समेत सभी वर्गों का सहयोग मिला, इसके लिए पार्टी की ओर से सभी को साधुवाद.

नतीजा उम्मीद के मुताबिक नहीं आया. खालिद ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र सरकार बनने के पूर्व भाजपा ने कई जनकल्याणकारी वादे किये थे, लेकिन दुर्भाग्य रहा कि एक भी वादे पूरे नहीं हुए फिर भी जनता ने बहुमत देकर वादों को निभाने का एक अवसर दुबारा दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola