"भाजपा से लोगों का दिल ऊब चुका है"
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2019 1:38 AM
कोडरमा : जनता की मांग पर महागठबंधन बना है. झारखंड में 14 लोकसभा सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत होगी. उक्त बातें झाविमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ सबा अहमद ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि भाजपा से लोगों का दिल ऊब चुका है, सिर्फ बड़े व्यवसायियों का विकास हो रहा है, […]
कोडरमा : जनता की मांग पर महागठबंधन बना है. झारखंड में 14 लोकसभा सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत होगी. उक्त बातें झाविमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ सबा अहमद ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि भाजपा से लोगों का दिल ऊब चुका है, सिर्फ बड़े व्यवसायियों का विकास हो रहा है, जबकि गरीब लोग कई बुनियादी सुविधाओं से आज भी वंचित है.
डॉ सबा ने कहा कि कोडरमा में पत्थर व ढिबरा व्यवसायी पूरी तरह प्रभावित है. सरकार को पॉलिसी बनाकर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना चाहिए था, इसमें भाजपा विफल रही है. उन्होंने कहा कि नगरपालिका में भी कई टैक्स बढ़ा कर लोगों पर बोझ लाद दिया गया है. किसान कर्ज से लदे हैं और उन्हें नयी तकनीकी की जानकारी सही ढंग से उपलब्ध नहीं करायी जा रही है.
भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर है और बिना पैसे के कहीं कोई काम नहीं होता है. सबा ने कहा कि कोडरमा में गठबंधन के उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी को सभी तबके का समर्थन मिल रहा है. मौके पर सरफराज नवाज समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










