ट्रक चालक लापता, हत्या की आशंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2019 1:10 AM
झुमरीतिलैया : तिलैया थाना अंतर्गत महतो आहर के नजदीक से मारपीट कर ट्रक चालक की हत्या की आशंका को लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया है. दिये आवेदन में गोपालगंज बिहार निवासी देवनाथ यादव (पिता टिमल यादव) ने कहा है कि उनका भाई धर्मेंद्र यादव 28 मार्च को अनिल पांडेय की छड़ फैक्ट्री में […]
झुमरीतिलैया : तिलैया थाना अंतर्गत महतो आहर के नजदीक से मारपीट कर ट्रक चालक की हत्या की आशंका को लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया है.
दिये आवेदन में गोपालगंज बिहार निवासी देवनाथ यादव (पिता टिमल यादव) ने कहा है कि उनका भाई धर्मेंद्र यादव 28 मार्च को अनिल पांडेय की छड़ फैक्ट्री में 12 लाख रुपये नकद लेकर छड़ खरीदने आये थे, परंतु कहीं रास्ते में खाना खाने के दौरान रुपये चोरी हो गये, जिसकी सूचना उसने ट्रक मालिक सतेंद्र जायसवाल को दी.
सूचना दिये जाने पर ट्रक मालिक 31 मार्च को तिलैया पहुंचे उसके बाद मेरे भाई तथा खलासी को बुरी तरह पीटा. इसके बाद से अभी तक मेरा भाई लापता है. उनके द्वारा आशंका जतायी जा रही है कि मालिक ने उनके भाई की हत्या कर कहीं फेंक दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










