महिलाओं की जागरूकता ही समाज की वास्तविक ताकत

Updated:
विज्ञापन
महिलाओं की जागरूकता ही समाज की वास्तविक ताकत

रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में महिला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में महिला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी का विषय जागरूक नारी, सशक्त समाज था. सहायक प्राध्यापक डॉ संजीव कुमार ने विषय प्रवेश कराया. मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट सह पूर्व सदस्य झारखंड राज्य महिला आयोग किरण कुमारी उपस्थित थीं. उन्होंने कहा कि महिलाओं की जागरूकता ही समाज की वास्तविक ताकत है, जब महिलाएं अपने अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक होती हैं, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन स्वतः देखने को मिलता है. प्राचार्य डॉ लक्ष्मी सरकार ने कहा कि महिला सशक्तीकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास की अनिवार्य शर्त है. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंच संचालन प्रशिक्षु रानी व पूजा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक खमा रानी महतो ने किया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola