राज्य योगासन चैंपियनशिप में ग्रिज़ली का शानदार प्रदर्शन

Author Rajesh|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

मौके पर विजेता खिलाडी मेडल के साथ. | Prabhat Khabar Network

झारखंड राज्य योगासन चैंपियनशिप में ग्रिज़ली विद्यालय के छात्र लव कुमार शर्मा ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया।

विज्ञापन

कोडरमा. तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के विद्यार्थियों ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय लातेहार में आयोजित 7वीं झारखंड राज्य योगासन खेल संघ चैंपियनशिप 2026–27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया. प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल योगासन, आर्टिस्टिक पेयर योगासन तथा रिदमिक पेयर योगासन सहित चार स्पर्धाओं का आयोजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सब-जूनियर वर्ग (10–14 वर्ष) में ग्रिजली विद्यालय के कुल 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 6 बालक एवं 2 बालिकाएं शामिल थीं. प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र लव कुमार शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रेडिशनल योगासन स्पर्धा में रजत पदक तथा आर्टिस्टिक सिंगल योगासन स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

अपनी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ उनका चयन आगामी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है, जो विद्यालय एवं जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है.चार स्पर्धाओं में से ग्रिज़ली विद्यालय ने दो स्पर्धाओं में पदक अर्जित किये, जिनमें एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक शामिल हैं. यह सफलता खिलाड़ियों के कठोर परिश्रम, अनुशासन, नियमित अभ्यास एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है.

मौके पर विद्यालय के सीइओ प्रकाश गुप्ता ने विजेता खिलाड़ी एवं योग प्रशिक्षक उमेश कुमार विश्वकर्मा को बधाई दी. इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक द्वय मनीष कपिसमे एवं अविनाश सेठ, सीओओ तनिष्क सेठ, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार, सीसीए संयोजक प्रीति जगनानी तथा स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि ने विजेता खिलाड़ी लव कुमार शर्मा, उनके प्रशिक्षक उमेश कुमार विश्वकर्मा एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola