जीएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीपीएस ओलंपियाड में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Author Rajesh|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन
जीएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीपीएस ओलंपियाड में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

मौके पर निदेशक व बच्चे. | Prabhat Khabar Network

जीएस पब्लिक स्कूल डोमचांच के छात्रों ने सीपीएस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन किया। मानवी राज और चांदनी कुमारी का चयन तीसरे चरण के लिए हुआ है।

विज्ञापन

डोमचांच : जी.एस. पब्लिक स्कूल डोमचांच के विद्यार्थियों ने सी.पी.एस. ओलंपियाड प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है. विद्यालय में कक्षा 1 से 9 तक के छात्रों ने गणित, विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों में भाग लिया.

प्रतियोगिता में मानवी राज एवं चांदनी कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय चरण के लिए चयनित हुए. अब इन दोनों छात्राओं की लाइव परीक्षा दिल्ली स्थित रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होगी. सफल छात्रों के सराहनीय प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र, हाथ की घड़ी, पेन एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

मौके पर निदेशक नितेश कुमार ने सी.पी.एस. के अध्यक्ष संजय सिंह, निदेशक कुलदीप मौर्य एवं जिला समन्वयक डी.पी. यादव को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है.

उप-निदेशक नीरज सिंह, प्राचार्या प्रतिमा कुमारी एवं समन्वयक सोनी चंदन, सीपीएस कोऑर्डिनेटर सुनील शर्मा ने भी सभी चयनित छात्रों को बधाई दी. मौके पर सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola