गूंगा-बधिर किशोर लापता, सनहा दर्ज

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा के झुमरीतिलैया से 11 वर्षीय गूंगा-बधिर किशोर आदित्य कुमार लापता हो गया है। परिजनों ने तिलैया थाना में मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : कोडरमा स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक गूंगा-बधिर किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है़ इस संबंध में परिजनों ने तिलैया थाना में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है़ जानकारी के अनुसार मूल रूप से भोजपुर जिले के पिरो थाना क्षेत्र निवासी तथा वर्तमान में कोडरमा में रेलवे में की-मैन पद पर कार्यरत ओम प्रकाश राय ने बताया है कि उनका पुत्र आदित्य कुमार 11 वर्ष मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे हनुमान मंदिर के पास से लापता हो गया है. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका. परिजनों के अनुसार आदित्य गूंगा-बधिर है तथा मानसिक रूप से भी अस्वस्थ है़ पिता ने तिलैया थाना से बच्चे की शीघ्र बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola