कोडरमा में जर्जर पुल-पुलिया दे रहे हादसे को न्योता, कहीं रेलिंग टूटी तो कहीं छड़ें निकलीं
जर्जर पुल की तस्वीर : Prabhat Khabar
कोडरमा के निरूपहाड़ी-सतगावां मार्ग पर पुल और पुलिया जर्जर होने से राहगीरों की जान जोखिम में है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मरम्मत की मांग की है.
कोडरमा: निरूपहाड़ी-सतगावां मुख्य सड़क मार्ग पर फुटलहिया नदी पर बना पुल लगातार जर्जर होता जा रहा है. पुल की कई जगहों की रेलिंग टूटकर गिर चुकी है. वहीं, कुछ हिस्सों में पुल के झुकने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं. सड़क की चौड़ाई महज 10 से 12 फीट होने के कारण आमने-सामने वाहन आने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
आपके शहर में
इधर, सतगावां प्रखंड की कोठियार पंचायत के पचाने गांव के समीप चरकी पहाड़ी के पास बनी पुलिया भी जर्जर होकर बीच से टूट गयी है. पुलिया में इस्तेमाल लोहे की छड़ें बाहर निकल आयी हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है.
मरम्मत या पुनर्निर्माण की मांग
पारहो पंचायत के लोगों ने कहा कि समय रहते प्रशासन और सरकार को दोनों स्थानों की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए. ग्रामीणों ने फुटलहिया नदी के पुल और सतगावां मार्ग की जर्जर पुलिया की जल्द मरम्मत या जरूरत के अनुसार पुनर्निर्माण कराने की मांग की.
मजबूत पुलिया का निर्माण कराने की मांग
जानपुर निवासी समाजसेवी मोती सिंह ने कहा कि चरकी पहाड़ी के पास बनी पुलिया करीब पांच वर्ष में ही टूटने लगी है. लोहे की छड़ें बाहर निकलने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने संबंधित विभाग से निर्माण गुणवत्ता की जांच कराने और मजबूत पुलिया का निर्माण कराने की मांग की. ग्रामीणों ने दोनों स्थानों का स्थल निरीक्षण कर तत्काल सुरक्षा उपाय करने और स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई करने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: पतरातू रेलवे फाटक बना जाम का अड्डा, 45 मिनट बंद रहने से परेशान लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए