देवीपुर में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ के तहत खेल प्रतियोगिता संपन्न, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

Updated:
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राएं व शिक्षक : Prabhat Khabar

मरकच्चो के परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ, जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा : मरकच्चो प्रखंड के परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय देवीपुर में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ के तहत आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ. प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

समापन समारोह में एसएमसी अध्यक्ष पवन सिंह, प्रधानाध्यापक न्यूटन कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया. प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, एथलेटिक्स, म्यूजिकल चेयर, साइकिल रेस, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी. विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

विद्यालय के शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी

खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका शिक्षक विजय कुमार यादव और रवि कुमार ने निभायी. आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक बसंत कुमार, राजेश राम, बृजबिहारी यादव, पंकज सिन्हा, अंजू भारती, रवि कुमार, अनिल कुमार, प्रियंका कुमारी, कुमारी रिया सहित विद्यालय के शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में दबंगई: ट्रैक्टर की चाबी छीनी, 25 हजार छीने; 1 लाख रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola