कोडरमा में दबंगई: ट्रैक्टर की चाबी छीनी, 25 हजार छीने; 1 लाख रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज
रंगदारी मांगते हुए : प्रतीकात्मक फोटो
जयनगर के सुगाशाख में ट्रैक्टर-ट्रॉली छीनने, मारपीट करने और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जयनगर से राजेश सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
जयनगर थाना क्षेत्र के सुगाशाख में ट्रैक्टर-ट्रॉली जबरन ले जाने, मारपीट करने, 25 हजार रुपये छीनने और एक लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर सुगाशाख निवासी संदीप यादव, पिता ब्रह्मदेव यादव, सतीश यादव, पिता जानकी यादव और दिनेश यादव, पिता महेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से जयनगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
आवेदन के अनुसार, 29 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे तीनों ने अपना ट्रैक्टर बांझेडीह पावर प्लांट के समीप डुमरडीहा चौक स्थित एक गैराज में मिस्त्री के पास खड़ा किया था. इसी दौरान हडाही निवासी संजीत यादव, पिता कामेश्वर यादव, दीपक यादव, पिता सुरेश यादव, थाना तिलैया डैम, समेत चार अज्ञात लोग वहां पहुंचे.
मारपीट करने का भी आरोप
आरोप है कि आरोपितों ने ट्रैक्टर की चाबी छीन ली और तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आवेदन में संजीत यादव और दीपक यादव पर जेब से 25 हजार रुपये निकालने का भी आरोप लगाया गया है. वहीं, अन्य लोगों पर लात-मुक्के से मारपीट करने का आरोप है.
जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद आरोपित ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने घर की ओर ले जाने लगे और एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की. मामले की सूचना मिलने के बाद पीड़ितों ने जयनगर थाना में आवेदन दिया. थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: रांची में 3 नए फ्लाइओवर का रास्ता साफ, इसी साल शुरू होगा निर्माण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए