हजारों कदम, एक संदेश: झुमरीतिलैया में वॉकथॉन 2.0 का आयोजन
वॉकथॉन 2.0 के आयोजन में मौके पर उपस्थित लोग : Prabhat Khabar
झुमरीतिलैया में आयोजित वॉकथॉन 2.0 में हजारों लोगों ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश दिया. जानिए इस भव्य आयोजन की पूरी जानकारी.
झुमरीतिलैया से सुजल भदानी की रिपोर्ट
आपके शहर में
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के देशव्यापी स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत रविवार को झुमरी तिलैया में मारवाड़ी युवा मंच तिलैया शाखा और प्रेरणा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में वॉकथॉन 2.0 का आयोजन किया गया. देशभर की 800 से अधिक शाखाओं के साथ शहर में भी लोगों ने एकजुट होकर स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया.
कार्यक्रम का मूल मंत्र ‘वॉक टुगेदर, थ्राइव टुगेदर’ रहा. वॉकथॉन का शुभारंभ सुभाष चौक से हुआ. इस दौरान रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गये. जिप अध्यक्ष रामधन यादव, झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर, डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा और उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज ने हरी झंडी दिखाकर वॉकथॉन को रवाना किया. इसके बाद हजारों प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ कदमताल शुरू की. वॉकथॉन सुभाष चौक से झंडा चौक होते हुए चांडक कैंपस पहुंचकर समाप्त हुआ. करीब 4.2 किलोमीटर की यात्रा में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और शहरवासियों ने हिस्सा लिया.
ये भी पढ़ें: बिजली की बदहाल स्थिति पर विधायक डॉ नीरा यादव नाराज, आज ऊर्जा सचिव से करेंगी मुलाकात
बच्चों ने दिया स्वास्थ्य-स्वच्छता का संदेश
शिवतारा विद्या मंदिर, भालोटिया पब्लिक स्कूल और 45 बटालियन एनसीसी कोडरमा के विद्यार्थियों ने विशेष उत्साह दिखाया. हाथों में सामाजिक संदेशों वाली तख्तियां और पोस्टर लेकर बच्चों ने लोगों को जागरूक किया. ‘चले, दौड़ें, स्वस्थ रहें, हर दिन फिट रहें’ और ‘स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ समाज बनाएं’ जैसे नारों से शहर गूंजता रहा. आकाश योग सेंटर के बच्चों ने योगासनों की प्रस्तुति दी. वॉकथॉन में माहेश्वरी महिला संगठन, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, जैन समाज, ब्राह्मण समाज, श्याम सेवा परिवार, रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा, हेल्थ क्लब, विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि, झुमरी तिलैया के वार्ड पार्षद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए.
मौके पर इन लोगों की रही मौजूदगी
मौके पर प्रांतीय भवन संयोजक राज पचिसिया, सचिव अतुल खेतान, कोषाध्यक्ष महावीर खेतान, उपाध्यक्ष शिवेश पचिसिया, सह सचिव विकास जैन, कार्यक्रम संयोजक अर्जुन संघई, संजय अग्रवाल, चंद्रशेखर जोशी, प्रदीप हिसारिया, धीरज जोशी, अरविंद चौधरी, अजय शर्मा, रोहित संघई, अनुराग हिसारिया, विनीत संघई, चिराग हिसारिया, आदित्य पिलानिया, डाक्टर रौनक महर्षि, अर्पित सिंघानिया, तुषार चौधरी, विपुल चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
शामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
स्वास्थ्य के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश : वॉकथॉन के माध्यम से स्वच्छता, नशामुक्ति, वर्षा जल संचयन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, अंगदान-देहदान, प्लास्टिक मुक्त समाज और साइबर ठगी से बचाव का संदेश दिया गया. चांडक कैंपस पहुंचने पर मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया. अतिथियों ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है. भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को सक्रिय रखने और सामाजिक चेतना बढ़ाने की दिशा में यह पहल सराहनीय है. बच्चों और युवाओं की भागीदारी ने अभियान को प्रभावी बनाया.
स्थायी सकारात्मक बदलाव लाना वॉकथॉन का उद्देश्य : मोहित संघई
मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने कहा कि वॉकथॉन का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज में स्थायी सकारात्मक बदलाव लाना है. मंच स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाता रहेगा. उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाली जनता, विद्यालयों, सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अतिथियों का आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए