बिजली की बदहाल स्थिति पर विधायक डॉ नीरा यादव नाराज, आज ऊर्जा सचिव से करेंगी मुलाकात

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा विधायक नीरा यादव की फाइल फोटो : प्रभात खबर

कोडरमा में बिजली की बदहाल स्थिति को लेकर विधायक डॉ नीरा यादव ने नाराजगी जताई है. वे सोमवार को ऊर्जा सचिव से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग करेंगी.

विज्ञापन

कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

कोडरमा जिले में बिजली की बदहाल स्थिति को लेकर कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने नाराजगी जतायी है. उन्होंने रविवार को बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने का निर्देश दिया. विधायक ने कहा कि जनता के धैर्य की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए. यदि बिजली की स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो जनता की समस्या को लेकर आंदोलन शुरू करना पड़ेगा और इसकी शुरुआत जल्द की जायेगी.

बिजली की अनियमित आपूर्ति से आम लोगों को परेशानी हो रही है

विधायक ने कहा कि जिले में बिजली की अनियमित आपूर्ति से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. कभी डीवीसी में खराबी तो कभी इंसुलेटर पंचर होने का हवाला देकर बिजली आपूर्ति बाधित होने की बात कही जाती है. सतगावां, मरकच्चो, डोमचांच, कोडरमा और झुमरीतिलैया समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थिति खराब है. कई इलाकों में महज पांच से छह घंटे बिजली मिल पा रही है. उन्होंने कहा कि बिजली की कमी का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है.

सोमवार को ऊर्जा सचिव से मुलाकात करेंगी विधायक नीरा यादव

वहीं, व्यवसाय और रोजगार भी प्रभावित हो रहे हैं. लंबे समय से जारी इस समस्या के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. ऐसे में विभाग को तकनीकी कारणों का हवाला देने के बजाय स्थायी समाधान की दिशा में काम करना चाहिए. विधायक डॉ नीरा यादव ने बताया कि सोमवार को रांची में ऊर्जा सचिव से मुलाकात कर जिले की विद्युत व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि कोडरमा की जनता को निर्बाध और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना जरूरी है. अधिकारियों से भी तत्काल व्यवस्था में सुधार लाने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में दबंगई: ट्रैक्टर की चाबी छीनी, 25 हजार छीने; 1 लाख रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola