मॉडर्न के किड्स पैराडाइज में ब्लू डे का आयोजन

Author Rajesh|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल बच्चे. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल के किड्स पैराडाइज में ब्लू डे मनाया गया। बच्चों ने मानसून की खुशी में नृत्य किया और प्रकृति के महत्व को समझा।

विज्ञापन

कोडरमा. मॉडर्न पब्लिक स्कूल के किड्स पैराडाइज में ब्लू डे का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय परिसर नीले रंग की सजावट, गुब्बारों और बादलों से सजाया गया था. बच्चे भी नीले वस्त्रों में आकर बारिश के मौसम की खुशी में शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मानसून और प्रकृति के महत्व को समझाना तथा परंपराओं से जोड़ना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

बच्चों ने रंग-बिरंगे नीले छातों के साथ मानसून गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया. छातों की लहरें मानो बरसात की बूंदों को दर्शा रही थीं. बच्चों ने अपने हाथों से कागज की नाव बनायी और पानी में चलाकर अपने बचपन को जिया.

प्राचार्य जी सी वर्मा ने कहा कि नीला रंग शांति, आकाश और पानी का प्रतीक है. निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा मानसून खुशियों और नई शुरुआत का मौसम है. किड्स पैराडाइज में हम बच्चों को किताबों के साथ-साथ प्रकृति से भी जोड़ना चाहते हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola