सुगम यातायात के लिए बना अंडर पास, बन गया मुसीबत

Author Rajesh|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

अंडर पास में जल जमाव. | Prabhat Khabar Network

धनबाद-गया रेलखंड के तिलोकरी अंडरपास में जलजमाव से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की है।

विज्ञापन

जयनगर : धनबाद गया रेलखंड पर तिलोकरी गांव के पास रेलवे द्वारा सुगम यातायात के लिए बनाया गया अंडरपास इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है. अंडर पास में घुटने तक पानी होने के कारण बाइक, कार व अन्य छोटे वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर अंडर पास पार करना पड रहा है. इसमें विद्युत की व्यवस्था नहीं होने से अंडर पास एक सुरंग की तरह दिखता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम यही स्थिति हो जाती है. लोगों ने मांग किया है कि अंडर पास क्षेत्र में जब निकासी के लिए पर्याप्त नालियों व पंपिंग व्यवस्था की जाय. यहां जमा पानी निकलने में काफी समय लगता है, इससे राहगीरों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों को भी आवागमन में परेशानी होती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola