दुकानें सील करने पहुंची टीम, अध्यक्ष ने जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन
दुकानें सील करने पहुंची टीम, अध्यक्ष ने जताया विरोध

बकाया होल्डिंग टैक्स को लेकर दुकान सील करने पहुंची थी टीम

विज्ञापन

बकाया होल्डिंग टैक्स को लेकर दुकान सील करने पहुंची थी टीम झुमरीतिलैया . नगर परिषद की टीम सोमवार को इंदरवा बस्ती क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स बकाया रहने व ट्रेड लाइसेंस नहीं होने के नाम पर कुछ दुकानों को सील करने पहुंची. हालांकि, इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर वहां पहुंचे और कार्रवाई का विरोध जताते हुए इसे रुकवा दिया. जानकारी के अनुसार, नगर परिषद के कर्मी वार्ड 4 स्थित सुनील मेडिकल और वार्ड 5 के आनंद ट्रेडर्स को सील करने की कार्रवाई के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान सूचना मिलते ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर भी मौके पर पहुंच गये. उन्होंने कहा कि पहले शहर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायें, फिर इस तरह की कार्रवाई की जाये. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, इस दौरान सिटी मैनेजर रणधीर वर्मा और नवनिर्वाचित अध्यक्ष के बीच तीखी बहस भी हुई. कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने भी विरोध जताया. लोगों कहा कहना था कि नगर परिषद द्वारा आये दिन इस तरह की सीलिंग की कार्रवाई की जाती है, जबकि शहरवासियों को सुविधाओं के नाम पर लगभग शून्य स्थिति का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola