भाजपा ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर भाजपा कार्यकर्ता नाराज हैं.
कोडरमा. पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर भाजपा कार्यकर्ता नाराज हैं. इसी के विरोध में भाजपा तिलैया मंडल के कार्यकर्ताओं ने झंडा चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन तिलैया नगर अध्यक्ष उत्तरी इंद्रदेव वर्णवाल के नेतृत्व में हुआ. जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति का पद भारतीय गणतंत्र की सर्वोच्च संवैधानिक गरिमा का प्रतीक है. इस पद पर आसीन व्यक्ति पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है. ऐसे में यदि राष्ट्रपति के प्रति किसी भी प्रकार का असम्मानजनक या अमर्यादित व्यवहार किया जाता है, तो यह न केवल संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध है, बल्कि देश की जनता की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाता है. मौके पर राजकुमार यादव, सुभाष मोदी, शशि भूषण प्रसाद, चंद्रशेखर जोशी, सुनीति सेठ, सबिता एकघरा, लक्ष्मी देवी, झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष दक्षिणी नवीन चौधरी, संजय शर्मा, द्वारिका राणा, प्रदीप मोदी, धीरज जायसवाल, अजीत कुमार, राजेश यादव, अरुण कुमार, निरंजन कसेरा आदि मौजूद थे.
पोर्टल पर डेटा अपलोड करने व योजनाओं की समीक्षा
सतगावां. प्रखंड संसाधन केंद्र में सोमवार को प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में मासिक गुरु गोष्ठी हुई. इसमें प्रखंड के प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उत्क्रमित विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक शामिल हुए. इस दौरान शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और पोर्टल पर डेटा अपलोड करने की स्थिति की समीक्षा की गयी. जिसमें ई-विद्यावाहिनी पर शिक्षक व छात्र उपस्थिति, आधार अपडेशन कैंप, प्रोजेक्ट रेल, मध्याह्न भोजन, फोटो टैगिंग, स्वास्थ्य जांच, एनआइएलपी परीक्षा की पूर्व तैयारी और प्रयास प्रतिवेदन पर चर्चा की गयी. प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि जो भी कार्य लंबित हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करें. मौके पर मुख्य रूप से सीआरपी संतोष कुमार, बजरंगी सिंह, सुजीत कुमार, अविनाश कुमार, कारण कुमार विनोद कुमार और जवाहर प्रसाद अकेला के अलावा शिक्षक सुनीता कुमारी, रमेश देव प्रजापति, विजय कुमार, हेमंत कुमार राय, विष्णु प्रसाद, मानसिंह पासवान, रूबी कुमारी आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




