ओलावृष्टि से किसानों को क्षति

जयनगर : प्रखंड के ग्राम बिसोडीह के किसान पहले से ही एशपौंड की धूल, प्रदूषण व बीच-बीच में एशपौंड के बांध में दरार आने के कारण फसल बह जाने से परेशान थे. इधर, मंगलवार की दोपहर आधे घंटे की बारिश व जम कर हुई ओला वृष्टि से किसानों को हजारों रुपये की क्षति हुई है. […]
जयनगर : प्रखंड के ग्राम बिसोडीह के किसान पहले से ही एशपौंड की धूल, प्रदूषण व बीच-बीच में एशपौंड के बांध में दरार आने के कारण फसल बह जाने से परेशान थे.
इधर, मंगलवार की दोपहर आधे घंटे की बारिश व जम कर हुई ओला वृष्टि से किसानों को हजारों रुपये की क्षति हुई है. जहां एक ओर खेतों में कटने को तैयार गेहूं की फसल क्षतिग्रस्त हो गयी, वहीं जेठुआ सब्जी भिंडी, करैला, कद्दू, नेनुआ, झिंगी, खीरा, ककडी आदि की भी फसल बर्बाद हो गयी.
सब्जियों के पौधों में अब फूल लगा था. मगर ओले की मार से बर्बाद हो गये. बिसोडीह के किसान शाहिद को लगभग 70-80 हजार का नुकसान हुआ है. वहीं मेहीउद्वीन, इलियास, अब्दुल सतार, शमीम अंसारी समेत दर्जनों किसानों को हजारों रुपये की क्षति हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




