घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

Updated at : 01 Mar 2019 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

सतगावां : थाना क्षेत्र के बासोडीह पंचायत के रजघटी गांव में गुरुवार की सुबह आठ बजे आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जल गयी. बताया जाता है कि रजघटी निवासी मो शहाबुद्दीन (पिता बहाव शेख) के मिट्टी व खपड़ैल मकान में आग लगी थी. खपरैल घर में बिचाली रहने के कारण आग तेजी से […]

विज्ञापन

सतगावां : थाना क्षेत्र के बासोडीह पंचायत के रजघटी गांव में गुरुवार की सुबह आठ बजे आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जल गयी. बताया जाता है कि रजघटी निवासी मो शहाबुद्दीन (पिता बहाव शेख) के मिट्टी व खपड़ैल मकान में आग लगी थी. खपरैल घर में बिचाली रहने के कारण आग तेजी से बढ़ने लगी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने से घर में रखा एक क्विंटल चावल, 50 किलो गेहूं, खटिया, चौकी, बिचाली, कपड़ा व बेशकीमती लकड़ी जल कर राख हो गयी. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. स्थानीय लोगों ने सरकार से मुआवजा की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola