आतंकी हमले के विरोध में निकला कैंडल मार्च

झुमरीतिलैया : कश्मीर के पुलवामा में बीते दिनों आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मंगलवार को सहारा इंडिया परिवार के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च रांची-पटना रोड स्थित सहारा इंडिया कार्यालय से निकल कर पूर्णिमा टॉकीज, झंडा चौक होते हुए स्व विश्वनाथ मोदी स्मारक […]
झुमरीतिलैया : कश्मीर के पुलवामा में बीते दिनों आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मंगलवार को सहारा इंडिया परिवार के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च रांची-पटना रोड स्थित सहारा इंडिया कार्यालय से निकल कर पूर्णिमा टॉकीज, झंडा चौक होते हुए स्व विश्वनाथ मोदी स्मारक स्थल तक पहुंचा. इसके बाद सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित किया.
मौके पर सहारा इंडिया परिवार के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार, सेक्टर प्रमुख संजीव कुमार मालवीय, रीजनल एडवाइजरी मुन्ना कुमार, जूनियर प्रोग्रामर विनय श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, मीणा देवी, अनुराधा देवी, प्रमोद सिंह, विनोद कुमार, प्रदीप ठाकुर, संतोष गोप, सपन कुमार डे, मोहन मिश्रा, रंजीत श्रीवास्तव, अनमोल सिंह, भगीरथ सिंह, शुभम कुमार, प्रभा देवी, अंजु देवी, सुधा देवी, ललिता देवी, अनिता देवी, लाल बाबू, दामोदर कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










