22 तक कार्यकर्ता लगायेंगे घर-घर झंडा

Updated at : 20 Feb 2019 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
22 तक कार्यकर्ता लगायेंगे घर-घर झंडा

झुमरीतिलैया : भाजपा तिलैया नगर मंडल की बैठक प्रखंड परिसर स्थित बहुद्देश्यीय भवन में हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष देव नारायण मोदी व संचालन महामंत्री किशोर पंडित ने किया. इसमें मुख्य रूप से नगर मंडल प्रभारी बीरेंद्र सिंह मौजूद थे. जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने कहा कि 22 फरवरी तक नगर में सभी कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष को […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : भाजपा तिलैया नगर मंडल की बैठक प्रखंड परिसर स्थित बहुद्देश्यीय भवन में हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष देव नारायण मोदी व संचालन महामंत्री किशोर पंडित ने किया. इसमें मुख्य रूप से नगर मंडल प्रभारी बीरेंद्र सिंह मौजूद थे. जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने कहा कि 22 फरवरी तक नगर में सभी कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष को शक्ति केंद्र के प्रभारी के माध्यम से झंडा लगाना व लाभार्थियों से संपर्क करना है.

बैठक में शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक, सह संयोजक को झंडा, स्टीकर व प्रचार सामग्री दी गयी. मौके पर विनोद कुमार सिन्हा को रेलवे मंत्रालय द्वारा धनबाद रेल डिवीजन का सलाहकार समिति का सदस्य बनाये जाने पर जिलाध्यक्ष ने विनोद सिन्हा का स्वागत किया. इसके लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल, सांसद डॉ रवींद्र राय को बधाई दी गयी.

मौके पर वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, नमन कुमार, लोकसभा संयोजक शैलेश सिंह, राज किशोर प्रसाद, विजय राम, वार्ड पार्षद आशीष भदानी, विशाल भदानी, दिलीप गुप्ता, विनोद विवेक, भोला चौधरी, कुंज बिहारी त्रिवेदी, सुनील ठाकुर, संजीत शर्मा, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रेखा भदानी, बेबी देवी, गिरजा देवी, वीरेंद्र यादव, ललन सिन्हा मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola