ePaper

ग्रिजली विद्यालय में सांता ने बांटे चॉकलेट व उपहार

Updated at : 26 Dec 2018 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रिजली विद्यालय में सांता ने बांटे चॉकलेट व उपहार

कोडरमा : तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के सभागार में क्रिसमस समारोह धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, निदेशक अविनाश सेठ, मनीष कपसिमे, निदेशिका सुनीता सेठ, शुभा कपसिमे, प्राचार्या मधुलिका अग्रवाल, सीइओ प्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्राचार्या ने कहा कि क्रिसमस शांति, सौहार्द्र […]

विज्ञापन
कोडरमा : तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के सभागार में क्रिसमस समारोह धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, निदेशक अविनाश सेठ, मनीष कपसिमे, निदेशिका सुनीता सेठ, शुभा कपसिमे, प्राचार्या मधुलिका अग्रवाल, सीइओ प्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया.
मौके पर प्राचार्या ने कहा कि क्रिसमस शांति, सौहार्द्र व भाईचारा का संदेश देता है. निदेशक अविनाश सेठ व मनीष कपसिमे ने क्रिसमस व नववर्ष की शुभकामना दी.
मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि क्रिसमस व नववर्ष पूरे विद्यालय परिवार के लिए मंगलमय हो. इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आदित्य अरुण, अदिति, विषम, राजशेखर, मुन्नी, रोशनी, सत्यम, प्रतीक, तनीषा, वैष्णवी, वृष्टि व उनके मित्रों द्वारा प्रस्तुत प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित नाटक आकर्षण का केंद्र रहा.
छात्र अनुज, कशिश, अमन, शिवम, राजदीप, शंकर, सूरज व उनके मित्रों की नृत्य प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी. छात्रा संस्कृति सहाय व रोशनी की नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया. आदित्य, पुरुषोतम व उनके मित्रों की योगाभ्यास प्रस्तुति, छात्र फैजान, अजीत व उनके मित्रों की ताइक्वांडो प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहा. तिलैया से आये अतिथियों में डॉ मनोज भदानी व डॉ राजीवकांत पांडेय ने गीत प्रस्तुत कर तालियां बंटोरी.
सभागार में सांता के प्रवेश करते बच्चे जिंगल बेल, जिंगल बेल की धुन पर थिरक उठें. सांता ने बच्चों के बीच चॉकलेट व अन्य उपहार बांटे. मौके पर कैंप फायर किया गया. मौके पर डॉ उपेंद्र भदानी, डॉ विकास चंद्रा, डॉ अभिलाषा गुप्ता, स्वाति अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नारायण सिंह, कुंज बिहारी त्रिवेदी, संदीप सिन्हा आदि उपस्थित थे.
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी विजय सिंह, प्रशासक असरफ खान, संयोजक उत्तम कुमार लाहा, वीडी नष्कर, तुषार राय चौधरी, जितेंद्र चौधरी, विकास गुप्ता, रविदत्त पांडेय, सुजीत कुमार, अभिजीत आनंद, फेबियन, दीपक पांडेय, नेहा, नीतू, संजीव जायसवाल, नरेश चंद्र महतो, कुमार राजीव, पंकज उपाध्याय, नागेंद्र कुमार, रमाकांत गुप्ता, एडवर्ड हेनरी, स्वरूपा लकड़ा, मो आसिफ, शवाब आलम, डेनियल जोसेफ, दीपा, पूनम कुमारी, मनोज सिन्हा, नंदकिशोर, चंद्रमणि सिंह, सीमा गुप्ता, किरण सिंह, श्वेता, कुमोद झा, राजीव रंजन कौशिक, यमुना प्रसाद सिंह, डीएल पटेल, राजा कुमार, अमित दास, वीरेंद्र कुमार, सूर्यमणि सिंह, अमल सरकार, सोनू कुमार, अमरनाथ झा आदि की सराहनीय भूमिका रही. संचालन शिक्षिका अंतरा सील व फारिया सबा ने संयुक्त रूप से किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola