कोडरमा : 58 साल की महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2018 12:57 AM

विज्ञापन

कोडरमा : जिले के मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्रह्मटोली गांव की रहनेवाली 58 साल की महिला ने पड़ोस के ही चार लोगों पर बलात्कार के प्रयास व जान मारने कि कोशिश का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज करायी है. इस मामले में बालगोविंद पांडेय, नागेश्वर पांडेय, बैजू पांडेय व सोनू पांडेय […]

विज्ञापन

कोडरमा : जिले के मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्रह्मटोली गांव की रहनेवाली 58 साल की महिला ने पड़ोस के ही चार लोगों पर बलात्कार के प्रयास व जान मारने कि कोशिश का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज करायी है. इस मामले में बालगोविंद पांडेय, नागेश्वर पांडेय, बैजू पांडेय व सोनू पांडेय के खिलाफ नामजद प्राथमिकी करायी गयी है.

उसने कहा है कि 28 अक्तूबर की देर शाम वह शौच के लिए घर से निकली थीं. इसी दौरान नशे में उक्त चारों लोग उसके साथ जबरदस्ती करने लगे. उसने जब बचाव का प्रयास किया, तो बैजू पांडेय ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे मृत समझ वे लोग वहां से भाग गये. बाद में वह किसी तरह अपने घर पंहुची और परिजनों को आपबीती बतायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola