जमीन विवाद से परेशान था अधेड़, फांसी लगा दे दी जान

Updated at : 01 Jul 2018 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद से परेशान था अधेड़, फांसी लगा दे दी जान

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के झुमरी में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 48 वर्षीय चेतलाल यादव के रूप में हुई है. मृतक जमीन विवाद को लेकर परेशान चल रहा था. इसी परेशानी के बीच उसने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. इस संबंध में तिलैया […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के झुमरी में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 48 वर्षीय चेतलाल यादव के रूप में हुई है. मृतक जमीन विवाद को लेकर परेशान चल रहा था. इसी परेशानी के बीच उसने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. इस संबंध में तिलैया थाना में कांड संख्या 167/18 दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार बीती रात करीब आठ बजे चेतलाल यादव घर में खाना खाने के बाद सोने के लिए ऊपर के कमरे में चला गया.

शनिवार की सुबह सात बजे पत्नी सुकरी देवी दरवाजा खुलवाने गयी तो दरवाजा नहीं खुला. बाद में बेटी सीमा कुमारी, भतीजा रवि यादव ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो चेतलाल रस्सी के सहारे पंखा से झूल हुआ मिला. पुलिस को दिये अपने बयान में मृतका की पत्नी सुकरी देवी ने कहा है कि घटना का कारण गोतिया से चल रहा जमीन विवाद है.
महिला के अनुसार उनके पति का गोतिया बालेश्वर यादव व उमेश यादव से करीब एक वर्ष से जमीन से संबंधित विवाद चल रहा था. जमीन को लेकर धमकी भी दी गयी थी. घर के पीछे की जमीन उमेश यादव ने जबरन छीन कर मकान बना लिया है. इसी से उनके पति परेशान रहते थे. घटना के बाद परिजनों के बीच मातम पसरा है. पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण सदर अस्पताल कोडरमा में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. इधर, शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने के लिए प्रदेश राजद अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी मृतक के आवास पहुंची. उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया. ज्ञात हो कि कोडरमा में पिछले कुछ दिनों से आत्महत्या की घटनाएं बढ़ गयी है. बीते सात दिन में आत्महत्या की यह सातवीं घटना है, जिसमें एक जान फिर चली गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola