ePaper

शादी से पहले दुल्हन ने जहर खाकर दी जान

Updated at : 29 Jun 2018 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
शादी से पहले दुल्हन ने जहर खाकर दी जान

मरकच्चो (कोडरमा) : थाना क्षेत्र के कादोडीह में 19 वर्षीय रूबी कुमारी (पिता कौलेश्वर पासवान) ने बुधवार देर शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली. रूबी का विवाह शुक्रवार को होना था. इसको लेकर घर व ससुराल में पूरी तैयारी की गयी थी, पर शादी के ठीक एक दिन पहले दुल्हन द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर […]

विज्ञापन

मरकच्चो (कोडरमा) : थाना क्षेत्र के कादोडीह में 19 वर्षीय रूबी कुमारी (पिता कौलेश्वर पासवान) ने बुधवार देर शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली. रूबी का विवाह शुक्रवार को होना था. इसको लेकर घर व ससुराल में पूरी तैयारी की गयी थी, पर शादी के ठीक एक दिन पहले दुल्हन द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर लेने की घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गयी. बताया जाता है कि लड़की को दूल्हा पसंद नहीं था. वह यह शादी नहीं करना चाह रही थी. मृतका के शव का गुरुवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. जानकारी के अनुसार कादोडीह निवासी कौलेश्वर पासवान ने अपनी बेटी रूबी कुमारी का विवाह गिरिडीह जिला के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पोटमा गांव में तय किया था. शुक्रवार को कौलेश्वर के घर बारात आनी थी.

शादी को लेकर पिता द्वारा पूरी तैयारी की जा चुकी थी. इसी बीच बुधवार की शाम करीब चार बजे रूबी ने जहर खा लिया. थोड़ी ही देर में जब उसे घबराहट होने लगी तो उसने पिता को बताया कि मैंने जहर खा लिया है. आनन-फानन में परिजन उसे सदर अस्पताल कोडरमा ले गये, जहां डॉक्टरों की टीम ने रूबी को मृत घोषित कर दिया.

मृतका का शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. शव के कादोडीह पहुंचते ही पूरा गांव शोक में डूब गया. माता-पिता के अलावा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही खुशी का माहौल मातम में बदल गया. जिस घर से बेटी की डोली उठाने की तैयारी हो रही थी, वहां अर्थी उठाने की तैयारी की जाने लगी. मामले को लेकर पास पड़ोस के कई ग्रामीणों ने बताया कि जिस लड़के से रूबी का विवाह होना सुनिश्चित हुआ था, वह लड़का रूबी को पसंद नहीं था. गुरुवार को हिंदू रीति रिवाज से स्थानीय मुक्तिधाम में रूबी का अंतिम संस्कार हुआ.
मरकच्चो के कादोडीह पंचायत में मातम में बदली शादी की खुशियां
गिरिडीह के सरिया में तय हुई थी शादी
रूबी को नहीं पसंद था दूल्हा
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola