झारखंड : कांग्रेस जिलाअध्यक्ष के बेटे से राहुल गांधी ने की बात न्याय दिलाने का दिया भरोसा
Updated at : 16 Feb 2018 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : कांग्रेस जिला अध्यक्ष शंकर यादव की हत्या की सूचना पर गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मृतक के 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार से दूरभाष पर बात की. बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने घटना पर दुख जताते हुए परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया. राहुल गांधी ने […]
विज्ञापन
कोडरमा : कांग्रेस जिला अध्यक्ष शंकर यादव की हत्या की सूचना पर गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मृतक के 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार से दूरभाष पर बात की. बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने घटना पर दुख जताते हुए परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया. राहुल गांधी ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी व न्याय दिलाने को लेकर पार्टी स्तर से हर मदद की जायेगी. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए धैर्य रखने को कहा. साथ ही कहा कि दुख की घड़ी में पूरी पार्टी परिजनों के साथ है.
मौके पर बरही विधायक मनोज यादव मोबाइल पर राहुल गांधी से बात करायी. विधायक मनोज यादव ने कहा कि शंकर यादव की मौत पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. घटना पूरी तरह क्रूरता के साथ अंजाम दिया गया है. पुलिस को जल्द मामले का उद्भेदन करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




