विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Published by : VIKASH NATH Updated At : 13 May 2026 8:18 PM

विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पुरनानगर पंचायत भवन कोडरमा में बुधवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कानून के प्रति जागरूक करना है कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पुरनानगर पंचायत भवन कोडरमा में बुधवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार थे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कानून के प्रति जागरूक करना है, जिससे अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंच सके. वहीं डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता किरण कुमारी ने महिला प्रताड़ना एवं पोक्सो एक्ट पर विस्तृत रूप से जानकारी दी. वहीं राजेंद्र मंडल ने आईटी एक्ट, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी. अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह, बाल मजदूरी, शिक्षा का अधिकार, अधिकार और कर्तव्य पर विस्तृत रूप से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक समस्या है जिसे हम सभी को मिलकर दूर करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बाल विवाह की सूचना ग्राम पंचायत, पुलिस प्रशासन, बाल विवाह निषेध पदाधिकारी को कर सकते हैं. वहीं समाजसेवी बालेश्वर राम ने भी कई कानूनी पहलुओं को विस्तृत रूप से बताया. मौके पर पीएलबी विश्वास राणा, मीरा देवी, पंचायत सदस्य के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन मुखिया अनीता देवी ने किया.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola