सफाई कर्मियों ने किया तिलैया थाना का घेराव
Updated at : 08 Feb 2018 4:28 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : नगर पर्षद के सफाई कर्मियों ने बुधवार की अहले सुबह शहर की साफ-सफाई का काम छोड़कर तिलैया थाना का घेराव किया. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पुलिस ने नगर पर्षद के दो सफाई कर्मी भादोडीह वार्ड नंबर 17 निवासी अरुण भुइयां व नरेश भुइयां को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया. इसके […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : नगर पर्षद के सफाई कर्मियों ने बुधवार की अहले सुबह शहर की साफ-सफाई का काम छोड़कर तिलैया थाना का घेराव किया. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पुलिस ने नगर पर्षद के दो सफाई कर्मी भादोडीह वार्ड नंबर 17 निवासी अरुण भुइयां व नरेश भुइयां को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया.
इसके विरोध में सफाई कर्मियों ने थाना का घेराव किया तथा पुलिस को चेतावनी दी कि यदि दोनों सफाई कर्मियों को नहीं छोड़ा गया, तो सभी सफाई कर्मी शहर का सफाई काम बंद कर देंगे तथा आंदोलन करेंगे. इसकी जिम्मेदारी तिलैया थाना की होगी. सफाई कर्मियों का कहना था कि हमलोग दिन रात शहर की सफाई में लगे रहते हैं. ऐसे मे हमारे किसी भी साथी पर चोरी का आरोप लगाना गलत है.
तीन घंटे बाद सफाई कर्मी अपने काम में लग गये. तिलैया थाना प्रभारी राजवल्लभ पासवान ने बताया कि गत माह विशुनपूर रोड में चोरी की घटना घटी थी. वहीं लगी सीसीटीवी फुटेज में दोनों की तस्वीर मिल रही है. इसी आधार पर पूछताछ के लिए दोनों को हिरासत में लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




