Fact Check: आने वाला है धुरंधर 3? वायरल हो रहे दावे की सच्चाई जानिए

Updated:
विज्ञापन

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का किरदार

Dhurandhar 3: धुरंधर द रिवेंज रिलीज होने के बाद अब इसके पार्ट 3 को लेकर वायरल हो रहे पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. पार्ट वन और टू ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में तीसरे पार्ट को लेकर अटकलें तेज हो गयी हैं. जानिए वायरल हो रहे पोस्ट की सच्चाई…

विज्ञापन

Dhurandhar 3: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इसी बीच अब फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिसने फैंस को और एक्साइटेड कर दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि “धुरंधर पार्ट 3: द फाइनल चैप्टर” जल्द आने वाली है और इसे जून में रिलीज किया जाएगा. 

क्या सच में बन रही है पार्ट 3?

हालांकि, सच्चाई यह है कि डायरेक्टर आदित्य धर या फिल्म से जुड़े मेकर्स की तरफ से धुरंधर पार्ट 3 को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. फैक्ट चेक में यह पाया गया है कि वायरल हो रहा पोस्ट असली नहीं, बल्कि एडिटेड या आर्टिफिशियल तरीके से बनाया गया बताया जा रहा है, जिसे फिल्म की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाने के लिए फैलाया जा रहा है. अगर सीधे शब्दों में कहें, तो अभी तक ऐसा कुछ भी कन्फर्म नहीं है.

फिर क्यों फैली ये खबर?

इस कन्फ्यूजन की शुरुआत तब हुई, जब रिलीज से पहले डायरेक्टर आदित्य धर ने दर्शकों से कहा था कि फिल्म खत्म होने तक सीट से न उठें. बस इसी बयान के बाद लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद एंड क्रेडिट्स में पार्ट 3 की घोषणा छिपी हो सकती है. हकीकत ये है कि फिल्म के आखिर में दिखाए गए क्रेडिट्स में पार्ट 3 का कोई ऐलान नहीं है. बल्कि, वहां सिर्फ कहानी को थोड़ा ओपन एंड में छोड़ा गया है, जो बड़ी फिल्मों में आम बात होती है ताकि दर्शकों में चर्चा बनी रहे.

यह भी पढे़ं: कहां हुई ‘धुरंधर’ की शूटिंग? क्या पाकिस्तान गए थे एक्टर्स

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola