कहां हुई 'धुरंधर' की शूटिंग? क्या पाकिस्तान गए थे एक्टर्स

Updated at : 23 Mar 2026 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar Shooting Location bangkok lyari set behind the scenes ranveer singh

धुरंधर मूवी में रणवीर सिंह

Dhurandhar Shooting Location: धुरंधर के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. पार्ट 2 हाल ही में सिनेमाघरों में आई और पहले ही दिन 102 करोड़ की कमाई से रिकॉर्ड बना दिया. फिल्म की शूटिंग को लेकर दर्शक कन्फ्यूज हैं. शानदार सेट डिजाइन और डिटेलिंग ने इसे इतना रियल बनाया कि दर्शकों को हर सीन असली लग रहा है. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर धुरंधर फिल्म की शूटिंग कहां-कहां हुई है?

विज्ञापन

Dhurandhar Shooting Location: जब आप धुरंधर फिल्म देखते हैं, तो कई बार ऐसा लगता है जैसे कहानी सच में पाकिस्तान की गलियों में फिल्माई गई हो. धुआं उठती सड़कों, उर्दू पोस्टरों और भीड़भाड़ वाले बाजारों के बीच हर सीन इतना रियल लगता है कि आंखें भी धोखा खा जाएं. लेकिन असली कहानी कैमरे के पीछे छिपी है, जो इसे और दिलचस्प बना देती है.

बैंकॉक में बसाया गया ‘ल्यारी’

दरअसल, फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान में नहीं बल्कि बैंकॉक में की गई. यहां करीब 6 एकड़ में एक विशाल सेट बनाया गया, जिसे कराची के ल्यारी इलाके जैसा तैयार किया गया. इस सेट को बनाने में 500 से ज्यादा भारतीय और थाई कलाकारों ने मेहनत की. दीवारों पर उर्दू के पोस्टर, पुरानी दुकानों का लुक और लोकल बाजार जैसी डिटेल्स, हर चीज इतनी बारीकी से बनाई गई कि स्क्रीन पर यह बिल्कुल असली लगता है.

पूरे इलाके को बना डाला पाकिस्तान

फिल्म के कई हिस्से भारत में भी शूट हुए, लेकिन उन्हें पूरी तरह बदल दिया गया. लुधियाना के खेड़ा गांव को रातों-रात पाकिस्तानी गांव जैसा बना दिया गया. घरों पर झंडे लगाए गए और गलियों का लुक बदलकर नया माहौल तैयार किया गया. वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर-17 अंडरपास में एक शानदार बाइक चेज सीन फिल्माया गया, जिसने फिल्म की रफ्तार बढ़ा दी.

आसान नहीं थी शूटिंग

इसके अलावा लद्दाख के पत्थर साहिब इलाके में हाई-एल्टीट्यूड एक्शन सीन शूट किए गए. यहां की ऊंचाई और मौसम टीम के लिए आसान नहीं था, लेकिन बावजूद इसके शानदार सीन फिल्माए गए, जो दर्शकों को खूब पसंद आया. मुंबई इस फिल्म की शूटिंग का बड़ा हब रहा.  फिल्म की टीम ने अलग-अलग लोकेशन्स को इस तरह जोड़ा कि पूरा माहौल पाकिस्तान जैसा लगने लगा.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 में हो गयी भारी चूक, KRK ने किया खुलासा

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध कंटेंट के आधार पर दी गयी है. प्रभात खबर इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola