धुरंधर 2 में हो गयी भारी चूक, KRK ने किया खुलासा

Updated at : 20 Mar 2026 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar 2 scene controversy krk reaction arjun rampal error ranveer singh

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह

Dhurandhar 2: धुरंधर: द रिवेंज के एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. केआरके ने फिल्म में टाइमलाइन की गलती पर सवाल उठाए है. साथ ही मेकर्स पर तंज कसा है. जानिए धुरंधर में आखिर आदित्य धर से क्या गलती हुई है?

विज्ञापन

Dhurandhar 2: रणवीर कपूर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज रिलीज होते ही हर तरफ छा गई है. थिएटर से लेकर सोशल मीडिया तक फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. जहां एक तरफ इसकी कहानी और एक्शन की तारीफ हो रही है, वहीं कुछ सीन्स को लेकर बहस भी छिड़ गई है. फिल्म के एक खास सीन ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. इस सीन को लेकर फिल्म क्रिटिक Kamaal R Khan (केआरके) ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए हैं.

इल्यास कश्मीरी वाले एंगल पर कसा तंज

दरअसल, फिल्म में Arjun Rampal का किरदार इल्यास कश्मीरी से प्रेरित बताया जा रहा है, जिसकी असल जिंदगी में 2011 में मौत हो चुकी थी. लेकिन फिल्म के एक सीन में यही किरदार 2023 में हुई अतीक अहमद की खबर टीवी पर देखता दिखता है. बस इसी बात को लेकर केआरके ने तंज कसते हुए डायरेक्टर की जानकारी पर सवाल उठा दिए. इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कुछ लोगों ने इसे फिल्म की बड़ी गलती बताया, तो कई दर्शकों ने इसे हल्के में लेने की सलाह दी. कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म को डॉक्यूमेंट्री की तरह नहीं देखना चाहिए. एक यूजर ने लिखा कि यह किरदार इल्यास कश्मीरी नहीं, बल्कि मेजर इकबाल जैसा फिक्शनल कैरेक्टर है. फैंस का कहना है कि फिल्म असली घटनाओं से प्रेरित जरूर है, लेकिन पूरी तरह सच नहीं है. इसलिए इसे एंटरटेनमेंट के तौर पर ही देखना चाहिए.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 को बताया ‘पाकिस्तानी फिल्म’, सपा विधायक ने मूवी पर लगाया गंभीर आरोप

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola