लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर उल्लास का माहौल
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 22 Mar 2026 8:41 PM
छठ घाटों की साफ-सफाई का काम जोरों पर
4 लीड कोड ओके: चैती छठ महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू,
: छठ घाटों की साफ-सफाई का काम जोरों परझुमरीतिलैया. लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया. पहले दिन व्रतियों ने अपने घरों के पास स्थित जलाशयों और कुओं में स्नान कर शुद्धता के साथ व्रत की शुरुआत की. इसके बाद कद्दू की सब्जी, अरवा चावल और चने की दाल बनाकर प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया. इस प्रसाद को परिवार एवं आसपास के लोगों में भी वितरित किया गया. महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को खरना का अनुष्ठान किया जायेगा. तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ अर्पित किया जायेगा, जबकि चौथे और अंतिम दिन उदीयमान सूर्य देव को अर्घ देकर व्रत का समापन होगा. चैती छठ को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां चल रही हैं. छठ घाटों की सफाई में नगर परिषद के सफाईकर्मियों के साथ-साथ विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य जुटे हुए हैं. कई स्थानों पर आकर्षक लाइटिंग और सजावट की भी व्यवस्था की जा रही है. वहीं बाजारों में भी रौनक बढ़ गयी है. झंडा चौक, स्टेशन रोड, ओवरब्रिज सहित विभिन्न क्षेत्रों में सूप, दउरा, फल एवं अन्य पूजन सामग्रियों की दुकानें सज गयी हैं. कद्दू-भात की परंपरा के चलते कद्दू की बिक्री में भी काफी वृद्धि देखी गयी. इधर, खरना के प्रसाद के लिए दूध की मांग बढ़ने लगी है. शहर के विभिन्न खटालों, दुकानों और होटलों में शनिवार से ही दूध की बुकिंग शुरू हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










