निर्धारित मार्ग से समय पर रामनवमी का जुलूस निकालें: एसडीओ
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 22 Mar 2026 8:45 PM
अखाड़ा समितियों के साथ एसडीओ ने की बैठक
अखाड़ा समितियों के साथ एसडीओ ने की बैठक कोडरमा. रामनवमी को देखते हुए एसडीओ ओमप्रकाश मंडल की अध्यक्षता में चंदवारा थाना परिसर में बैठक हुई. बैठक में चंदवारा प्रखंड के सभी अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए. एसडीओ श्री मंडल ने सभी अखाड़ा समितियों को शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ त्योहार मनाने को कहा. लाेगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने को कहा. उन्होंने जुलूस निर्धारित मार्ग से समय पर निकालने को कहा. ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग में प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का अनुपालन करने की भी बात कही. मौके पर थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी. बैठक में बीडीओ सुमित मिश्रा, सीओ अशोक भारती सहित कई लोग मौजूद थे.
सांसद, विधायक ने किया अखाडों के बीच लाठियों का वितरण
चंदवारा. रामनवमी को लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल व बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने बरही विधान सभा क्षेत्र के चंदवारा प्रखंड में लाठी का वितरण किया. 38 अखाड़ेधारियों के बीच लाठियों का वितरण किया गया. मौके पर सांसद श्री जायसवाल ने कहा कि ऐतिहासिक रामनवमी को देखते हुए लाठियों का वितरण किया जा रहा है, ताकि रामभक्त अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें. उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने और उसकी परंपरा को बनाये रखने के लिए उनका ऐसा प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा. वहीं अखाड़ा धारियों द्वारा सांसद मनीष जायसवाल एवं बरही विधायक मनोज कुमार यादव को अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया. मौके पर मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार बंटी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, मंडल प्रभारी द्वारका प्रसाद राणा, प्रखंड उपाध्यक्ष आनंद कुमार मोदी, सांसद मंडल प्रतिनिधि सुखदेव साव, प्रखंड कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद वर्णवाल, राजू यादव, भाजपा नेता वीरेंद्र यादव, सुरेश यादव, मुन्ना मोदी, रमन यादव, सुरेश यादव, बद्री यादव, सत्येंद्र यादव, बालगोविंद स्वर्णकार, सुरेंद्र यादव, नारायण पांडेय, धनंजय सिंह, श्यामसुंदर सोनी, सुरेंद्र मोदी, प्रेम साव, खूबलाल साव आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










