बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, अब 10वीं की बारी, जानें कब आएगा

Published by :Ravi Mallick
Published at :23 Mar 2026 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2026

बिहार बोर्ड रिजल्ट पर सांकेतिक फोटो

Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार 12वीं में कुल 85.19 फीसदी छात्र पास हुए हैं. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) 12वीं के बाद अब 10वीं के रिजल्ट की तैयारी में है. बता दें कि, बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा था कि इस बार मार्च महीने में ही 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट जारी होगा.

विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड ने इंटर यानी 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल परीक्षा में कुल 85.19 फीसदी छात्र सफल हुए हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों और अभिभावकों की नजर बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट पर टिकी हुई है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) अब मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करने की तैयारी में जुट गया है.

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर पहले ही बता चुके हैं कि इस साल मार्च महीने के अंदर ही 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 से पहले जारी किया जा सकता है.

ऐसे चेक करें Bihar Board 10th Result 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar Board 10th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा.
  • यहां अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें.
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट भी ले सकते हैं.

पहले होगा टॉपर्स का वेरिफिकेशन

मैट्रिक रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड की ओर से टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसके लिए संभावित टॉपर्स को पटना स्थित बिहार बोर्ड कार्यालय में बुलाया जाएगा. यहां उनकी कॉपियों की जांच के साथ इंटरव्यू भी लिया जाता है. वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा करता है.

कहां चेक कर सकेंगे 10वीं का रिजल्ट?

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा और छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से मार्कशीट चेक कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने किया टॉप

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन