मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, गांव लाया गया शव
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 22 Mar 2026 8:34 PM
कटिया मनीडीह निवासी विजय यादव की पुलिस हिरासत में हुई संदेहास्पद मौत के बाद मृतक के परिवार वाले और ग्रामीण गुस्से में हैं.
जयनगर. कटिया मनीडीह निवासी विजय यादव की पुलिस हिरासत में हुई संदेहास्पद मौत के बाद मृतक के परिवार वाले और ग्रामीण गुस्से में हैं. इधर, मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. शव के गांव पहुंचते ही आवास पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. उनकी पत्नी चमेली देवी, 13 वर्षीया पुत्री खुशबू कुमारी, 11 वर्षीया पुत्री निशा कुमारी तथा सात वर्षीय पुत्र रिशु कुमार यादव समेत अन्य परिजन दहाड़े मार कर राेने लगे. उन्हें राेता देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गयी. उल्लेखनीय है कि विजय यादव की पत्नी की शिकायत पर विजय को हिरासत में लिया गया था. परिजनों का आरोप है कि हाजत में पुलिस ने विजय यादव की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी मौत हुई है. पुलिस ने घटना को आत्महत्या बताया है, जबकि परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










