धनबाद में बवाल: अफवाह पर भिड़े दो गुट, थानेदार से धक्का-मुक्की के बाद पुलिस का लाठी चार्ज

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :23 Mar 2026 4:26 PM
विज्ञापन
Dhanbad Baliapur Tension 2026

भीड़ को खदाड़ने के लिए लाठी चार्ज करती पुलिस

Dhanbad Baliapur Tension 2026: धनबाद के बलियापुर स्थित सिंगियाटांड़ में अफवाह के बाद दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया. पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया. सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है, स्थिति फिलहाल सामान्य है.

विज्ञापन

Dhanbad Baliapur Tension 2026, धनबाद (संजीव झा): धनबाद स्थित बलियापुर के सिंगियाटांड़ गांव में सोमवार को एक अफवाह की वजह से दो समुदाय आमने-सामने आ गये. हालांकि पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की समझदारी से एक बड़ा टकराव होते-होते टल गया. घटना सुबह करीब 11 बजे की बतायी जा रही है. गांव में एक बछड़े का सिर और पैर मिलने की खबर तेजी से फैल गयी, जिससे देखते ही देखते तनाव का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ चुके थे.

पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, फिर लाठीचार्ज

स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल को और भड़काने की कोशिश की. इस दौरान थाना प्रभारी के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. हालात बिगड़ते देख पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा. इसके बाद घटनास्थल पर जमा भीड़ तितर-बितर हो गयी.

वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को तुरंत तैनात किया गया. सीओ मुरारी नायक और डीएसपी आशुतोष सत्यम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. बाद में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव भी गांव पहुंचे और अधिकारियों को सतर्क रहते हुए मामले की गहन जांच के निर्देश दिये.

Also Read: जर्जर सड़क से रांची में कोकदोरो गांव के लोग परेशान, वर्षों से मरम्मत का इंतजार

असामाजिक तत्वों ने की थी माहौल बिगाड़ने की साजिश

डीएसपी आशुतोष सत्यम ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गयी थी, लेकिन पुलिस की तत्परता और दोनों समुदायों की समझदारी से स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया. उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

गांव में पुलिस बल तैनात, राजनीतिक हलचल भी तेज

एहतियात के तौर पर सिंगियाटांड़ में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. वहीं, घटना की सूचना पर भाजपा नेत्री तारा देवी अपने समर्थकों के साथ गांव पहुंचीं और प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बतायी जा रही है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पूरे मामले पर नजर बनाये हुए है.

Also Read: धनबाद के सड़क हादसे में दुमका सीआईडी की एसआई की मौत, सरहुल मनाकर लौट रहीं थीं

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola