धनबाद के सड़क हादसे में दुमका सीआईडी की एसआई की मौत, सरहुल मनाकर लौट रहीं थीं

Updated:
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही जांच के लिए अस्पताल पहुंचे सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत सिंह (बीच में). फोटो: प्रभात खबर

Dhanbad Road Accident: धनबाद में सड़क हादसे में दुमका सीआईडी की एसआई सैलु प्रभा जयंती तिर्की की मौत हो गई. वह सरहुल मनाकर रांची से दुमका लौट रही थीं. आईएसएम के पास बाइक दुर्घटना में घायल होने के बाद अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया, जबकि उनके पति का इलाज जारी है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

धनबाद से विक्की प्रसाद की रिपोर्ट

Dhanbad Road Accident: धनबाद में सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुमका सीआईडी में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर (एसआई) सैलु प्रभा जयंती तिर्की की मौत हो गई. घटना से पुलिस विभाग समेत उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया जा रहा है कि वह सरहुल पर्व मनाने के लिए अपने घर रांची के मोरहाबादी सरायटांड़ आई हुई थीं और पर्व के बाद अपने कर्तव्य स्थल दुमका लौट रही थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

आईएसएम के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सोमवार को वह अपने पति सुरेश उरांव के साथ बाइक से दुमका जा रही थीं. इसी दौरान धनबाद के आईएसएम के समीप उनकी बाइक अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गईं. दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या सड़क पर असंतुलन के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल दंपति को तुरंत एसएनएमएमसीएच पहुंचाया. वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने एसआई तिर्की को मृत घोषित कर दिया. वहीं, उनके पति सुरेश उरांव को भी चोटें आई हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है.

इसे भी पढ़ें: चाईबासा में हथियार की सफाई के दौरान चली गोली, पुलिस के जवान की मौत

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

इसे भी पढ़ें: धनबाद स्टेशन पर नशाखुरानी गिरोह का शिकार बने बिहार के व्यक्ति, बुकिंग काउंटर के पास मिले बेहोश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola