दुर्गंध से परेशान थीं छात्राएं, डीसी के निर्देश पर सात घंटे चला सफाई अभियान

Updated:
विज्ञापन

बालिका विद्यालय के मुख्य द्वार के समीप जमा कचरे का अंबार | Prabhat Khabar Network

सेठ सुखीराम बालिका विद्यालय के मुख्य द्वार के पास लंबे समय से जमा कचरे के अंबार को प्रशासन ने साफ करा दिया है. डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर हुई इस विशेष सफाई से छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों को दुर्गंध से राहत मिली है.

विज्ञापन

सेठ सुखीराम बालिका विद्यालय के मुख्य द्वार के समीप लंबे समय से जमा कचरे के अंबार को प्रशासन ने शुक्रवार को साफ करा दिया. डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर गोविंदपुर बीडीओ जहीर आलम ने जेसीबी की मदद से करीब 40 ट्रैक्टर कचरा उठवाकर दूसरे स्थान पर पहुंचाया. सफाई अभियान करीब सात घंटे तक चला. स्कूल गेट के आसपास सफाई होने से छात्राओं, शिक्षकों और आसपास के लोगों को राहत मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका ने डीसी से की थी शिकायत

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनंत प्रिया ने मुख्य द्वार के पास कचरे का पहाड़ जमा होने और लगातार दुर्गंध आने की शिकायत डीसी से की थी. उन्होंने बताया था कि गंदगी के कारण विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है. छात्राओं, शिक्षकों के साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीसी आदित्य रंजन ने गोविंदपुर बीडीओ को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर सफाई कराने का निर्देश दिया.

जेसीबी से शुरू कराया गया सफाई अभियान

निर्देश मिलने के बाद बीडीओ जहीर आलम सहायक अभियंता अरुण कुमार, कनीय अभियंता शिव कुमार दास, मिहिर गोराई और ज्ञानी आलोक के साथ जेसीबी लेकर विद्यालय पहुंचे. इसके बाद मुख्य द्वार के समीप जमा कचरे को हटाने का काम शुरू कराया गया. करीब सात घंटे की कार्रवाई के दौरान लगभग 40 ट्रैक्टर कचरा वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर ले जाया गया.

गोविंदपुर कचड़ा सफाई | Prabhat Khabar Network
कचड़ा सफाई के बाद की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

दुर्गंध से मिल गई राहत

लंबे समय से कचरा जमा रहने के कारण आसपास दुर्गंध का वातावरण बना हुआ था. विद्यालय के मुख्य द्वार के आसपास सफाई होने के बाद छात्राओं और शिक्षकों को राहत मिली है. स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताया. अब लोगों की मांग है कि विद्यालय के आसपास दोबारा कचरा जमा न हो, इसके लिए नियमित सफाई और कचरा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola