धनबाद में पीएनजी सुविधा पाने वाला पहला संस्थान बना आइआइटी आइएसएम

Updated:
विज्ञापन

पीएनजी सुविधा का उद्घाटन करते आईआईटी-आईएसएम के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा व अन्य

आइआइटी आइएसएम धनबाद जिले का पहला संस्थान बन गया है जहां पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति शुरू की गई है. यह पहल स्वच्छ, हरित और टिकाऊ परिसर बनाने के संस्थान के लक्ष्य के अनुरूप है.

विज्ञापन

स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिसर की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आइआइटी आइएसएम धनबाद जिले का पहला संस्थान बन गया है, जहां पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति शुरू की गयी है. शनिवार को संस्थान के 150 क्वार्टर वाले गिरिडीह रोड साइड (जीआर) क्षेत्र में पीएनजी आपूर्ति की औपचारिक शुरुआत की गयी. उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा और दीप्ति लेडीज क्लब की अध्यक्ष शकुंतला मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सितंबर तक पूरे परिसर में कनेक्शन देने का लक्ष्य

संस्थान में पीएनजी कनेक्शन चरणबद्ध तरीके से दिये जा रहे हैं. जीआर क्षेत्र के 150 क्वार्टरों में आपूर्ति शुरू होने के साथ करीब 180 अन्य क्वार्टरों और स्टाफ आवासों में कनेक्शन देने का काम जारी है. संस्थान का लक्ष्य सितंबर तक पूरे परिसर में 647 से अधिक पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का है. इसके बाद छात्रावासों और अन्य भवनों तक भी पीएनजी सुविधा पहुंचाने की योजना है.

एलपीजी की तुलना में सुरक्षित और किफायती : निदेशक

संस्थान के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने कहा कि कम समय में पीएनजी कनेक्शन शुरू होना आइआइटी आइएसएम के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है. पीएनजी पर्यावरण के अनुकूल ईंधन होने के साथ पारंपरिक एलपीजी सिलिंडर की तुलना में सुरक्षित और किफायती भी है. उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छ, हरित और टिकाऊ परिसर बनाने के संस्थान के लक्ष्य के अनुरूप है.

धनबाद में पीएनजी नेटवर्क विस्तार की दिशा में कदम

गेल गैस लिमिटेड के डीजीएम-सीजीडी प्रोजेक्ट (ओआइसी) तपन पालई ने पीएनजी आपूर्ति की शुरुआत को धनबाद में गैस नेटवर्क के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि पीएनजी के इस्तेमाल से प्रदूषण कम करने के साथ परिसर में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola