महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू

Updated at : 08 Feb 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू

कोडरमा बाजार : महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासनिक तैयारी अभी से शुरू हो गयी है. डीसी संजीव कुमार बेसरा ने जिला मुख्यालय स्थित ध्वजाधारी पहाड़ परिसर के विभिन्न जगहों पर दंडाधिकारियों को 14 व 15 फरवरी तक प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया है. डीसी द्वारा जारी निर्देश में ध्वजाधारी पहाड़ मुख्य द्वार के समीप 14 फरवरी को […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासनिक तैयारी अभी से शुरू हो गयी है. डीसी संजीव कुमार बेसरा ने जिला मुख्यालय स्थित ध्वजाधारी पहाड़ परिसर के विभिन्न जगहों पर दंडाधिकारियों को 14 व 15 फरवरी तक प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया है.

डीसी द्वारा जारी निर्देश में ध्वजाधारी पहाड़ मुख्य द्वार के समीप 14 फरवरी को अवर योजना पदाधिकारी शंभु दत्त तिवारी, जबकि 15 फरवरी को सहायक अभियंता वीर राघवन, पहाड़ के सीढ़ी के समीप मत्स्य प्रसार पदाधिकारी उमेश चंद प्रसाद और राज्य कर पदाधिकारी शिव शंकर सिंह मुंडा ,पहाड़ की चोटी पर अवस्थित मंदिर के समीप जेइ अजीत कुमार और संजय कुमार दिनकर तथा धाम परिसर में भ्रमनशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निरंजन कुमार निराला व सहायक अभियंता शंभूनाथ सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी और जिला बल के जवानों को तैनात करने के लिए पुलिस प्रशासन को कहा गया है.

इसके अलावे हनुमान मंदिर से बागीटांड़ तक यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश जारी किया गया. वहीं सिविल सर्जन को शिवरात्रि के मौके पर पहाड़ परिसर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने ,कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को धाम परिसर के विभिन्न चिह्नित स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश जारी किया गया. अपर समाहर्ता प्रवीण कुमार गागराई को विधि व्यवस्था के लिए वरीय पदाधिकारी जबकि एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार और एसडीपीओ अनिल शंकर को विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार दिया गया.

इसके अलावे जिले के सभी प्रखंडों में अवस्थित शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था-चाक चौबंद रखने के लिए संबंधित क्षेत्र के बीडीओ, सीओ और थानेदारों को आवश्यक निर्देश दिये गये. महाशिवरात्रि के मौके पर ध्वजाधारी धाम पहाड़ पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है, कोडरमा के अलावे समीपवर्ती जिलों के श्रद्धालु हजारों की संख्या में धाम पहुंच कर भगवान का जलाभिषेक करते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola