वाहनों की हुई सघन जांच, दर्जनों बाइक जब्त
Updated at : 02 Feb 2018 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

चार पहिया वाहन से क्रैश गार्ड हटाये गये कोडरमा बाजार : डीसी संजीव कुमार बेसरा के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार से शुरू हुए वाहन जांच अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जनों बाइक बिना हेलमेट के कारण जब्त किये गये, तो चारपहिया वाहन से भी क्रैश गार्ड हटाये गये. उल्लेखनीय […]
विज्ञापन
चार पहिया वाहन से क्रैश गार्ड हटाये गये
कोडरमा बाजार : डीसी संजीव कुमार बेसरा के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार से शुरू हुए वाहन जांच अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जनों बाइक बिना हेलमेट के कारण जब्त किये गये, तो चारपहिया वाहन से भी क्रैश गार्ड हटाये गये.
उल्लेखनीय है कि डीसी के निर्देश पर एसडीओ सह प्रभारी डीटीओ प्रभात कुमार बरदियार द्वारा विभिन्न थानों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर एक फरवरी से वाहन जांच अभियान शुरू किया गया. अभियान के दौरान दंडाधिकारी के मौजूदगी में पुलिस ने ट्रिपल लोड, हेलमेट जांच के अलावे बाइक के कागजातों का जांच की गयी. साथ ही चारपहिया वाहनों की जांच कर क्रैश गार्ड हटाये गये.
जिला मुख्यालय स्थित कोडरमा थाना के समीप, बजरंग बली मंदिर चौक के समीप समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में हेलमेट चेकिंग अभियान व चारपहिया वाहन में लगे क्रैश गार्ड को हटाने की कार्रवाई की गयी.
अभियान के नोडल पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि अभियान के पहले दिन विभिन्न जगहों पर करीब 150 से भी अधिक बाइक की जांच की गयी, जिसमें 37 लोगों ने स्वेच्छा से हेलमेट खरीदा तथा 25 बाइकसवार से ऑन स्पॉट फाइन लेकर बाइक छोड़ा गया. अभियान के दौरान 11 चारपहिया वाहन से क्रैश गार्ड हटाये गये, इसमें कोडरमा थाना क्षेत्र से दो , तिलैया से तीन, जयनगर से चार, नवलशाही और मरकच्चो से एक-एक चारपहिया वाहन शामिल है. नोडल पदाधिकारी श्री सिंह ने लोगों से बिना हेलमेट बाइक नहीं चलाने तथा चारपहिया वाहन मालिकों से स्वयं क्रैश गार्ड हटाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




