Saraikela: 5 लाख घूस के साथ भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू और दलाल को एसीबी ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Saraikela News

भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू को पकड़कर ले जाती एसीबी की टीम

Saraikela: एसीबी की टीम ने सरायकेला खरसावां के भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य और उसके एक दलाल को पांच लाख रुपये घूस के साथ गिरफ्तार किया है. पूरा मामला पावर ग्रीड के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है.

विज्ञापन

Saraikela: एसीबी की टीम ने सरायकेला खरसावां जिला समाहरणालय में छापामारी कर भू अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम कुमार आचार्य और दलाल विनय कुमार तिवारी को पांच लाख घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. प्रीतम पर भू अर्जन के एक मामले में चालीस लाख घुस मांगने का आरोप था, जिसकी शिकायत चांडिल के धुनाबुरू के गुरुचरण सिंह सरदार ने एसीबी से की थी. मामले पर एसीबी की टीम ने सत्यता की जांच करते हुए दोनों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया. टीम ने सबसे पहले पांच लाख घुस लेते हुए दलाल विनय कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया इसके पश्चात जिला समाहरणालय पहुंच कर प्रीतम कुमार आचार्य को गिरफ्तार किया है.

क्या है मामला

चांडिल अंचल के धुनाबुरू गांव में पावर ग्रिड का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए गुरुचरण सिंह सरदार को डेढ करोड़ मुआवजा मिलना था. मुआवजा राशि देने के एवज में प्रीतम ने 60 लाख रुपये घूस की मांग की थी, लेकिन इतनी बड़ी राशि देने से इनकार करने पर डील 40 लाख में तय हुआ. जिसमें से बीस-बीस लाख का दो चेक दलाल को दिया गया था. डील में यह तय हुआ था कि राशि कैश में देने के बाद चेक वापस कर दिया जाएगा. इसी डील के तहत सोमवार को घूस की राशी पांच लाख देने के लिए गुरुचरण गम्हरिया ब्लॉक कैंपस पहुंचे, जहां पर पहले से मौजूद दलाल विनय कुमार तिवारी को पैसे दिए. विनय कुमार तिवारी जैसे ही पैसा लेकर अपने वाहन पर सवार हुआ एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया.

इसके बाद एसीबी की टीम विनय को जिला समाहरणालय सरायकेला लेकर गई, जहां उपायुक्त राजस्व और भू-अर्जन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे. दलाल ने फोन कर प्रीतम को बाहर बुलाया और एसीबी की टीम ने उन्हें भी दबोच लिया. टीम दोनों को अपने साथ जमशेदपुर ले गयी.

एसीबी के डीएसपी इंद्रदेव राम के नेतृत्व में हुई छापामारी

एसीबी के डीएसपी इंद्रदेव राम के नेतृत्व में टीम ने छापामारी करते हुए बड़ा बाबू प्रीतम और उनके बिचौलिया विनय तिवारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. डीएसपी ने बताया कि घूस मांगने का आरोप था, जिस पर पांच लाख घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है.

टीम ने घर की भी ली तलाशी, कागजात खंगाला

दोनों को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम ने सरायकेला स्थित बड़ा बाबू के घर की तलाशी ली और एक-एक चीज की छानबीन की. घर की तलाशी में हालांकि टीम को कुछ भी नहीं मिला. डीएसपी ने बताया कि घर की तलाशी में कुछ भी नहीं मिला है, सभी प्रकार की जांच की गई है.

प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

प्रीतम की गिरफ्तारी की सूचना पूरे समाहरणालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी, जिससे पूरे प्रशासनिक महकमा में हड़कंप मच गया है.

ये भी पढ़ें…

जर्जर सड़क से रांची में कोकदोरो गांव के लोग परेशान, वर्षों से मरम्मत का इंतजार

धनबाद के सड़क हादसे में दुमका सीआईडी की एसआई की मौत, सरहुल मनाकर लौट रहीं थीं

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola