भाजपा की मासिक बैठक में बूथ संगठन मजबूत करने पर जोर
Updated:
विज्ञापन
तसवीर : भाजपा पदाधिकारियों के मासिक बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान | Prabhat Khabar Network
सरायकेला-खरसावां में भाजपा की मासिक बैठक संपन्न। जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पार्टी अभियानों की समीक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
खरसावां. सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा की मासिक बैठक शनिवार को दुगनी स्थित राम बाबा आश्रम में जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा पार्टी अभियानों की समीक्षा की गयी. जिला संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने मंडलों में सांगठनिक गतिविधियां तेज करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''मन की बात'' कार्यक्रम से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन