कुचाई में 14 जुलाई को लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, छह पंचायतों के आवेदकों को मिलेगा लाभ

Author Sachindra Dash|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

सरायकेला खरसावां के कुचाई में 14 जुलाई को ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगेगा। छह पंचायतों के आवेदक इसका लाभ उठा सकते हैं। पूरी प्रक्रिया और विवरण यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

खरसावां. सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड के लोगों की सुविधा के लिए 14 जुलाई को मरांगहातु पंचायत भवन में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में पहले से निर्धारित प्रक्रिया के तहत विभिन्न पंचायतों के पात्र आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्य संपन्न कराए जाएंगे. इसके लिए प्रशासन की ओर से पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम ने बताया कि पहले चरण में आयोजित होने वाले शिविर का लाभ अरूवां, बंदोलोहर, छोटा सेगोई, पोंडाकाटा, तिलोपदा एवं मरांगहातु पंचायत के लोग उठा सकेंगे. उन्होंने कहा कि पात्र आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 29 जुलाई को बारूहातु पंचायत भवन में भी ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगाया जाएगा. इस शिविर में रुगुडीह, रोलाहातु, बारूहातु एवं गोमियाडीह पंचायत के लोगों के आवेदन लिए जाएंगे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी.

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. उन्होंने सभी पात्र लोगों से समय पर शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की. साथ ही कहा कि वाहन चलाने वाले सभी लोगों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना सड़क सुरक्षा और कानूनी दृष्टि से आवश्यक है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola