सरायकेला. कपाली ओपी क्षेत्र में एसपी ने किया रात्रि गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
शनिवार को देर रात कपाली ओपी क्षेत्र में रात्रि गश्त कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते एसपी मनोज स्वर्गियारी | Prabhat Khabar Network
सरायकेला-खरसावां एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कपाली ओपी क्षेत्र में रात्रि गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
सरायकेला. सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने शनिवार देर रात कपाली ओपी क्षेत्र में रात्रि गश्त कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थानों के अलावा अड्डेबाजी वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था की समीक्षा की.
आपके शहर में
रात्रि गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को नियमित गश्त सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने पुलिस कर्मियों को रात्रि गश्त के दौरान सतर्कता बरतने, प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई करने तथा लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के लिए सक्रिय पुलिसिंग करने के निर्देश दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए