तीन दिन की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कच्चे मकानों पर मंडराया खतरा

Updated:
विज्ञापन

रमेश बास्के के घर का दृश्य

राजनगर में लगातार तीन दिनों की बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. कई कच्चे मकान गिर गए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

राजनगर : राजनगर प्रखंड क्षेत्र में लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. हालांकि, बुधवार को मौसम साफ होने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन अभी भी पूरी तरह मौसम साफ नहीं हुआ है. लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में कई कच्चे मकान कमजोर हो गये हैं और उनके गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजनगर पंचायत के गम्देसाई टोला हेलीकॉप्टरनगर निवासी रमेश बास्के के घर की दीवार लगातार बारिश के कारण गिर गयी. दीवार गिरने से घर के अंदर रखा चावल, धान, कपड़े, बक्सा समेत अन्य घरेलू सामान बारिश के पानी में भीगकर खराब हो गया. अचानक हुई इस घटना से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

रमेश बास्के ने बताया कि लगातार बारिश के कारण घर की दीवार कमजोर हो गयी थी. बुधवार को मौसम साफ होने के बावजूद बारिश से हुए नुकसान की चिंता बनी हुई है. उन्होंने प्रशासन से बारिश के कारण हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि परिवार को आर्थिक नुकसान से कुछ राहत मिल सके.

इधर, लगातार बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र के कई हिस्सों में कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की परेशानी बढ़ गयी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित परिवारों का सर्वे कराकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola